Breaking

About Us

 About Us

Today Viral Hindi News बॉलीवुड, टेलीविजन, भोजपुरी और फैशन की दुनिया की हर तरह की खबरों का महाअड्डा है। यहां बॉलीवुड, टीवी और भोजपुरी इंडस्ट्री की बड़ी खबरें सबसे पहले मिलती हैं। बॉलीवुड स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और उनकी एक्सक्लूसिव न्यूज हमारी यूएसपी है। हम न्यूज को केवल ब्रेक ही नहीं करते बल्कि उसे 360 डिग्री कवर भी करते हैं। खबर का हर पहलू पाठकों को बताना हम अपनी पहली जिम्मेदारी समझते हैं। यही वजह है की फेक न्यूज के जमाने में पाक हमारी खबरों पर ज्यादा विश्वास करते हैं।

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान से लेकर दीपिका पादुकोण तक हर बड़ा सेलिब्रिटी हिन्दी रश को जानता है, पहचानता है। इस अड्डे पर अपनी बात और विचार रखता है। और उसे अपने फैंस के बीच शेयर भी करता है। हम अपने डेली शो ‘आज की खास खबरें’ में टीवी की टॉप खबरें बताते हैं, तो वहीं वीकली कॉलम ‘बॉलीवुड की बातें’ में आपको मायानगरी की रोचक और अंदर की बात बताते हैं। हमारे पास हर इवेंट की लाइव और एक्सक्लूसिव वीडियो और तस्वीरें होती हैं। इसके साथ ही बॉलीवुड की हर फिल्म के पोस्टर, टीजर, ट्रेलर और सॉन्ग, रिलीज के बाद उसका रिव्यू और फिर बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन और कलेक्शन बताते हैं।

हम हर फिल्म का रिव्यू तो करते ही है, इसके साथ ही यह भी बताते हैं कि किसी एक वीक में रिलीज कई फिल्मों में से कौन सी फिल्म पैसा वसूल है और कौन सी फिजूल, ताकि हमारे पाठकों का कीमती समय और पैसा दोनों बच जाए। इतना ही नहीं यदि आपसे कोई खबर छूट गई है, तो हर हफ्ते हम लेकर आते हैं न्यूज़मेकर्स, जिसमें आप पूरे हफ्ते की खबरों को सिर्फ एक क्लिक में पढ़कर उससे जुड़े हर पहलू आसानी से जान सकते हैं। उस पर अपनी राय भी दे सकते हैं।

हमारे ‘एक्सक्लूसिव सेक्शन’ में आपको बॉलीवुड, टीवी और भोजपुरी सेलिब्रिटी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू के साथ ही उनसे जुड़ी एक्सक्लूसिव खबरें दी जाती हैं। ‘वीडियो’ में स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू दिए जाते हैं। बॉलीवुड न्यूज में आपको फिल्मी दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर मिल जाएगी। बॉलीवुड सेलिब्रिटी की शादी से लेकर उनके पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की हर न्यूज दी जाती है। ‘भोजपुरी’ में भोजीवुड से जुड़ी हर खबर सबसे पहले तो दी ही जाती है, भोजपुरी के नए गाने उनके रिव्यू सहित होते हैं।

‘फोटो गैलरी’ में आपके फेवरेट स्टार्स का एयरपोर्ट लुक, जिम लुक, इवेंट लुक और स्टार किड की तस्वीरें आप तक सबसे पहले पहुंचाते हैं। किसी भी इवेंट की एक्सक्लूसिव और शानदार तस्वीरें उनकी डिटेल सहित दी जाती हैं। यहां तक की ये भी बताते हैं कि स्टार्स का लुक झक्कास है या बकवास। ‘टेली विले’ सेक्शन में टीवी की दुनिया की हर खबर के साथ ही द कपिल शर्मा शो, कसौटी जिंदगी के 2 जैसे बड़े शो का प्रिव्यू और पोस्ट अपडेट भी दिया जाता है। ‘ट्रेंडिंग’ में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, खेल, व्यापार और धर्म से जुड़ी वायरल और ट्रेंडिंग खबरों को दिया जाता है। हम किसी भी बड़ी खबर को अपने पाठकों तक तीव्र गति से पहुंचाने में यकीन रखते हैं।


Today Viral Hindi News


No comments:

Post a Comment